Search

 
 
 

महाशिवरात्री की तैयारी पूरी,शिवालयों से निकाली जाएगी भव्य शिव बारात

शिवरात्री को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई है.शहर के पहाड़ी मंदिर अरगोडा,चुटिया,मधुकम,पिस्कामोड़ समेत अन्य शिवालयों में पूजा पाठ किए जायेगें,पहाड़ी मंदिर में सुबह 3 बजे से सरकारी पूजा होगी.श्रद्दालुओ के लिए सुबह 4 बजे द्वार खोल दिए जायेगें.
 

Ranchi : शिवरात्री को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी पूरी  हो गई है.शहर के पहाड़ी मंदिर अरगोडा,चुटिया,मधुकम,पिस्कामोड़ समेत अन्य शिवालयों में पूजा पाठ किए जायेगें,पहाड़ी मंदिर में सुबह 3 बजे से पूजा होगी.श्रद्दालुओ के लिए सुबह 4 बजे द्वार खोल दिए जायेगें. 

 

इसबार पहाड़ी मंदिर में उज्जैन मंदिर के तर्ज पर महाकाल मंदिर में भव्य श्रंगार और आरती की जाएगी.मंदिर के सदस्यों ने बताया कि 2027 में पहली बार पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा भव्य शिवबारात निकाले जाने की संभावना है.इस बार शिवभक्तो की पूजा अर्चना के लिए महाकाल मंदिर और बाबा भोलेनाथ में चार अरघा सिस्टम से दूध और जल अर्पित किए जायेगें.

 

देवाधिदेव महादेव की बारात मे शामिल होगें झांकियां


देवाधिदेव महादेव की बारात शोभायात्रा के रूप में निकाली जाएगी.इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप  देखने को मिलेगा.शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों से झांकियां निकाली जाएगी.इसमें ताशा पार्टी, बैण्ड बाजा,आकर्षक विद्युत लाईटे , सिंघी ढोल, छाव नृत्यको भी शामिल किए जायेगें.

 

इसके साथ ही महादेव के अघोरियों की टोली होगी. भूत पिशाच,नागों से बारात में शामिल होगें.समितियों द्वारा आतिशबाजी, पुष्प वर्षा के साथ बारात की स्वागत होगी.मंदिर के पुराहितों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शिव-पार्वती विवाह अनुष्ठान कराया जाएगा. जयमाला होगी. पूजन एवं महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही