Search

 
 
 

पलामू : 22 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर पीडीएस डीलरों का प्रदर्शन, वेतन बढ़ाने की मांग

 
Hussainabad (Palamu) : अगामी 22 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर पीडीएस डीलर प्रदर्शन करेंगे. एक दिवसीय धरना के लिए हुसैनाबाद के पीडीएस डीलरों एक दल सोमवार की रात्रि दिल्ली को रवाना हो गया. सनद रहे कि केंद्र सरकार के द्वारा फ्री राशन योजना की नयी नीति जनवरी 2023 को लागू होने के बाद डीलरो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसे लेकर हुसैनाबाद प्रखंड के सभी डीलर ऑल इंडिया प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के नेतृत्व में आगमी 22 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर के पास धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके कारण जन वितरण प्रणाली की दुकान 21 से 23 मार्च तक बंद रहेगा. इसकी सूचना ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के नेतृत्व में संबंधित वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. पीडीएस दुकानदार वेतन और सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जदयू">https://lagatar.in/casey-tyagi-out-of-jdus-new-national-committee-baliyavi-becomes-general-secretary/">जदयू

की नयी राष्ट्रीय कमिटी से केसी त्यागी आउट, बलियावी बने महासचिव

डीलर भुखमरी के कगार पर- मिथिलेश राम

इस बाबत हुसैनाबाद प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश राम ने कहा कि सभी डीलर भुखमरी के कगार पर हैं. भारत के सभी पीडीएस डीलर भारत सरकार के द्वारा फ्री राशन योजना जनवरी 2023 को कार्यान्वित की जा रही है. इसका सभी डीलरों के द्वारा अनुपालन किया जा रहा है,जो स्वागत योग्य भी है. कहा कि भारत सरकार एक ओर 81 करोड कार्डधारकों को खुशहाली का तोहफ़ा दी है. जिसके तहत प्रत्येक डीलर मानव सेवा समझ कर कार्डधारकों को प्रतिदिन अनाज बाट रहे हैं ताकि कोई भी कार्डधारक भूखा न रह सके. वहीं दूसरी तरफ सरकार 5 लाख पीडीएस डीलरों को एक दैनिक मजदूर के मुताबिक वेतन नहीं दे रही है. जबकि सभी डीलर केन्द्र व राज्य सरकार का एक अहम कड़ी हैं. भारत के सभी डीलरो के साथ भारत सरकार व राज्य सरकार दोनों के द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. हुसैनाबाद पीडीएस डीलरों में सूर्यनाथ राम, मिथिलेश राम, अजीत चौधरी, रामाशीष यादव, प्रवीन चौधरी, शंकर पासवान, रमेश कुमार ,उदय यादव, अर्जुन मेहता, रंजय सिंह, रजनीश सिंह और सोनू सिंह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-the-worlds-most-important-political-party-is-heading-towards-victory-in-2024-as-well-wall-street-journal/">भाजपा

दुनिया की सर्वाधिक महत्वपूर्ण राजनीतिक पार्टी, 2024 में भी जीत की ओर बढ़ रही है : वॉल स्ट्रीट जर्नल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही