Search

 
 
 

पलामूः भोजपुरी गायक आर्यन बाबू व खुशबू शर्मा के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

भोजपुरी गायक आर्यन बाबू व गायिका खुशबू शर्मा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मुग्ध कर दिया. स्थानीय कलाकार उमाशंकर मिश्रा की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खूब झूमे. वातावरण जय-जयकार से गूंज उठा.
 

लेस्लीगंज में धूमधाम से मना श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज प्रखंड के कोटखास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम मनाया गया. इस उत्सव में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला देखने को मिली. भोजपुरी गायक आर्यन बाबू व गायिका खुशबू शर्मा ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मुग्ध कर दिया. स्थानीय कलाकार उमाशंकर मिश्रा की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खूब झूमे. वातावरण जय-जयकार से गूंज उठा.

 

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य पश्चिमी आशा देवी, मुखिया जुली देवी, समाजसेवी वरुण तिवारी, सोनू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजीद रहे. आयोजन में सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मंदिर समिति के संरक्षक अजीत तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष नीरज प्रसाद, कोषाध्यक्ष अवध किशोर राय, सदस्य ओमप्रकाश प्रसाद सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही