Search

 
 
 

पलामू :   सब्जी बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, चाकू के हमले से युवक घायल

शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मो. आसिफ के रूप में हुई है.
 

Palamu :  शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मो. आसिफ के रूप में हुई है.

 

किसी बात को लेकर हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार, लड्डू राइन और मो. आसिफ दोनों आसपास सब्जी की दुकान लगाते हैं. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि लड्डू राइन ने मो. आसिफ पर चाकू से  हमला कर दिया.

 

आसिफ ने रोकने की कोशिश की, जिससे उसकी उंगली में चोट लग गई. घायल मो. आसिफ का इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. मो. आसिफ ने इस संंबंध में शहर थाना मेंआवेदन दिया है. पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही