Search

 
 
 

पलामू : ट्रक में मिला ड्राइवर का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

नवाबाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यह मामला मंगलवार का है. लेकिन इसकी जानकारी किसी को तुरंत नहीं लगी
 

Palamu : नवाबाजार थाना क्षेत्र में एक ट्रक के अंदर ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि यह मामला मंगलवार का है. लेकिन इसकी जानकारी किसी को तुरंत नहीं लगी

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार महतो पेशे से ट्रक ड्राइवर और खुद ट्रक मालिक थे. वह रायपुर से ट्रक संख्या CG04LF9649 लेकर पड़वा सामान लोड करने आए थे. इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव ट्रक के अंदर ही पाया गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.  शव ट्रक के अंदर मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ था.

 

जबकि दूर होने के कारण परिजन शाम को पहुंचे. इसी कारण पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को भेजा गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है.इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही