Search

 
 
 

पलामू: जमीन विवाद में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई.
 

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ रजवार का अपने गोतिया कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. होली के दिन दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान आरोपियों ने टांगी से हमला कर विश्वनाथ रजवार की हत्या कर दी.

 

 

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक के परिजनों के बयान पर कपिल रजवार और उसके बेटों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल रजवार और उसके बेटे आनंद रजवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है.

हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना हुई है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही