Search

पलामू :  रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Palamu :  जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत छह मुहान चौक के पास रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दुंबी गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, अशोक पासवान सुबह पैदल छह मुहान चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान इंडियन गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp