Search

 
 
 

पलामूः रामनवमी पर सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम समाज ने हिंदुओं को किया सम्मानित

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी जनरल की ओर से श्री महावीर नवयुवक दल जनरल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. समारोह में विधायक आलोक चौरसिया, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीओ सुलोचना मीणा, डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे.
 

Medininagar : पलामू जिले में वर्षों से चली आ रही आपसी सौहार्द व भाईचारे की परंपरा एक बार फिर रामनवमी के अवसर पर देखने को मिली. मेदिनीनगर शहर थाना परिसर में गुरुवार को आयोजित समारोह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समाज के लोगों को पगड़ीपोशी कर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

 

मोहर्रम इंतजामिया कमेटी जनरल की ओर से श्री महावीर नवयुवक दल जनरल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. समारोह में विधायक आलोक चौरसिया, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, एसडीओ सुलोचना मीणा, डीएसपी राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. महावीर नवयुवक दल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, महामंत्री मनोहर लाली, संरक्षक गणेश गिरी, युगल किशोर सहित दल के सभी सदस्यों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया.

 

 

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पलामू की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की रही है. यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर पर्व-त्योहार मनाते हैं. इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं. मौके पर मोहर्रम इंतजामिया कमेटी जनरल के सदर महताब आलम उर्फ पिंटू राइन, खुर्शीद अहमद, मुमताज खान, मुस्तफा कमाल, हाजी शमीम उर्फ ललन, वसीम खान, अनवर आलम, अख्तर हवारी, मुश्ताक, जाबीर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही