Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्होकला में पुलिस ने नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्टीकर, ढक्कन समेत अन्य सामग्री बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है.

 राजेश सिंह के घर से इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग, स्टीरलिंग रिजर्व और रॉयल गोल्ड अप जैसे ब्रांड के नाम पर तैयार शराब की 2,000 से अधिक बोतलें, स्टीकर की 11 लरी, 3000 पीस ढक्कन व 200 खाली बोतलें बरामद की गईं. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम उजागर किए हैं. इस अवैध धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही