Search

 
 
 

पलामू : GLA कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर जश्न का माहौल, फूल-माला व मिठाई की बिक्री बढ़ी

नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच जीएलए कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है, जहां जमकर फूल-मालाओं की जमकर खरीदारी हो रही है.
 

Palamu :   नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच जीएलए कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी है, जहां जमकर फूल-मालाओं की जमकर खरीदारी हो रही है.

 

इसके साथ ही मिठाई और लड्डू की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, फूल-माला 30 से 50 रुपए प्रति पीस बिक रहा है. वहीं लड्डू की कीमत 200 से 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. 

 

बताया जा रहा है कि अब तक सात वार्ड पार्षदों के परिणाम सामने आ चुके हैं. इसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. घोषणा होते ही समर्थक अपने प्रत्याशियों को फूल-माला पहना रहे हैं और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.

 

वहीं अब तक मिले रुझानों में मेयर पद को लेकर किसी प्रकार का स्पष्ट रुझान नहीं आया है. ना ही इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मतगणना की प्रक्रिया जारी है और अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है.

 

मेयर पद के सभी प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर डेरा जमा हुए हैं. रुझान नहीं आने पर समर्थक आपस में ही वोटों का जोड़ घटाव कर रहे हैं. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही