Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग का शव कुएं से बरामद मामले में प्रेमी समेत 3 पर FIR, दुष्कर्म व हत्या का आरोप

तरहसी थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में कुएं से बरामद नाबालिग लड़की के शव मामले में अब नया मोड़ आ गया है. इस मामले में परिजनों ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. सभी पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा है.
 

Palamu :  तरहसी थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में कुएं से बरामद नाबालिग लड़की के शव मामले में अब नया मोड़ आ गया है. इस मामले में परिजनों ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. सभी पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगा है.  

 

बताया जाता है कि किशोरी मंगलवार शाम से लापता थी. इसके बाद बुधवार को उसका शव घर के नजदीक एक कुएं से बरामद किया गया था.घटना के बाद से ही परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे.

 

 

 

परिजनों का आरोप है कि लड़की के प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया. मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

इस संबंध में तरहसी थाना पुलिस ने प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

थाना प्रभारी आनंद कुमार राम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही