Search

 
 
 

पलामू :  1300 के लिए दोस्त बना हत्यारा, दो हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने जनवरी माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है
 

Palamu :  पलामू पुलिस ने जनवरी माह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है 

 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक दोस्त थे और 1300 के लेन-देन को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र में कुछ महीने पहले एक युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया था.

 

वहीं मेदिनीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास एक अन्य युवक का शव मिला था. जांच के दौरान दोनों घटनाओं के तार आपस में जुड़े पाए गए और यह सामने आया कि दोनों की हत्याएं एक ही युवक ने की है.

 

पुलिस ने दोनों हत्याकांड मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. पलामू पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही