Search

 
 
 

Palamu : हुसैनाबाद के पथरा गांव पहुंचा गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को उसके पैतृक गांव पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. अंतिम संस्कार को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इसके पूर्व मंगलवार को उसके अंतिम संस्कार की बात आ रही थी. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं.
 

Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पैतृक गांव हुसैनाबाद के पथरा गांव मंगलवार को पहुंचा. उसका अंतिम संस्कार बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा. अंतिम संस्कार को लेकर गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.  हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं.

 

इसके पूर्व मंगलवार को उसके अंतिम संस्कार की बात आ रही थी. सुजीत सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए परिजन और ग्रामीण जुटने लगे हैं. पुलिस भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके.


गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा की मौत साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान जामताड़ा जिले में हुई थी. पुलिस के अनुसार, रास्ते में उसने एक जवान की राइफल छीनकर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.


सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव का रहने वाला था. उसका आपराधिक नेटवर्क झारखंड के कई जिलों तक फैला हुआ था. हालांकि, उसका परिवार लंबे समय से झारखंड से बाहर रह रहा है.

 

अब उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजन गांव पहुंचे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जानकारी के अनुसार, उसकी सजायफ्ता पत्नी रिया सिन्हा की अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही