Search

 
 
 

पलामू : गांजा तस्कर दुकानदार अरेस्ट, 3 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है.
 

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. कुकही गांव में राशन दुकान की आड़ में गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान दुकान संचालक को मौके से गिरफ्तार किया गया.

 


पुलिस को रविवार शाम 4 बजे इस संदर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी के अनुसार, कुकही गांव के निवासी नरेश मेहता का पुत्र गुड्डु कुमार अपने राशन दुकान में गांजा छुपाकर रखता था. वहीं उसकी अवैध खरीद-बिक्री करता था. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी को अवगत कराया गया.

 

उनके निर्देश पर डीएसपी (परीक्षण) राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल ने कुकही स्थित आरोपी की राशन दुकान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान दुकान के अंदर एक प्लास्टिक थैले में रखा 3 किलो 270 ग्राम  गांजा बरामद किया गया.

 

बरामद गांजा को पुलिस ने जब्त कर सीलबंद किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि गांजा की सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही