Search

 
 
 

पलामूः हिंदू सम्मेलन 12 को, नगर भ्रमण कर लोगों को किया आमंत्रित

नगर भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आमजन से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. इस दौरान समाज में एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया.
 
नगर भ्रमण करते हिंदू संगठन के लोग.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी क्रम में सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शहर में नगर भ्रमण का आयोजन किया गया. भ्रमण के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया.

 

नगर भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं एवं समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आमजन से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. इस दौरान समाज में एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया.

 

 

नगर भ्रमण में रामदास साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सतीश तिवारी, रोहित पाठक, श्वेत रंजन, कुमार गौरव, विकास तिवारी, पंकज जायसवाल, मनीष वर्णवाल, विकास कुमार समेत समिति के कई सदस्य और कार्यकर्ता शामिल रहे. सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया.

 

समिति के सदस्यों ने बताया कि 12 अप्रैल को होने वाला यह हिंदू सम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

 

नगर भ्रमण के दौरान लोगों में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई. समिति ने विश्वास जताया कि यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ ऐतिहासिक होगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही