Search

 
 
 

रांची : SDO ने एजेंसियों को 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग खत्म करने के दिए निर्देश

घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी कुमार रजत ने गैस एजेंसियों को लंबित डिलीवरी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.
 

Ranchi : घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी कुमार रजत ने गैस एजेंसियों को लंबित डिलीवरी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में जिला आपूर्ति विभाग, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) तथा उरांव, आनंद और इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. समीक्षा के दौरान तीनों एजेंसियों में कुल 14,697 गैस सिलेंडरों की डिलीवरी लंबित पाई गई. इनमें इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी में 4164, आनंद गैस एजेंसी में 6800 और उरांव गैस एजेंसी में 3733 सिलेंडरों की आपूर्ति बाकी है, जबकि संबंधित डीएसी नंबर पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

 

प्रशासन ने इस पर नाराजगी जताते हुए एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति में तेजी लाएं और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें. इसके साथ ही IOCL को एजेंसियों को समय पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आपूर्ति बाधित न हो.

 

भीड़ नियंत्रण और उपभोक्ता सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया. प्रशासन ने कहा कि लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही