Search

 
 
 

सिमडेगा : मोबाइल छिनतई मामले में दो गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद

लडेगा (बांसजोर ओपी) थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिनतई मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 

Simdega: जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल छिनतई मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को करीब 3:30 बजे सूचना मिली थी कि भुकुमुंडा के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए हैं. सूचना के आधार पर जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या-26/2026 के तहत BNS 2023 की धारा 304(2)/115(2)/3(5) में मामला दर्ज किया गया.

 

मामले के अनुसंधान हेतु पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतु महतो (25 वर्ष), पिता- जितवाहन महतो व सुधीर लकड़ा (25 वर्ष), पिता- अनिल लकड़ा. दोनों गिन्नीकेरा सजबहार, थाना बांसजोर ओपी, जिला सिमडेगा के निवासी है.

 

बरामद सामान

इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH20H7705), छिनतई किया गया मोबाइल (OnePlus Nord CE Lite) बरामद हुआ है. दोनों आरोपियों को 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही