Search

 
 
 

रांची में स्कूल रूआर की शुरुआत, ड्रॉपआउट की समस्या को जड़ से खत्म करने का चलेगा अभियान

जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल रूआर-2026 अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभागार में की गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिले का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे और ड्रॉपआउट की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए. इसके तहत 15 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां चलेंगी, जिसमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा.
 
  • 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष नामांकन ड्राइव

Ranchi : जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल रूआर-2026 अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभागार में की गई. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिले का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे और ड्रॉपआउट की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए. इसके तहत 15 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां चलेंगी, जिसमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा.

 

13 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर कार्यशाला

अभियान को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए 13 अप्रैल को सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशालाएं आयोजित होंगी.

 

घर-घर जाएंगे शिक्षक, हर बच्चे का होगा नामांकन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान शिक्षक घर-घर जाकर अनामांकित और ड्रॉपआउट बच्चों को चिन्हित करेंगे और उनका शत-प्रतिशत नामांकन नजदीकी स्कूलों में सुनिश्चित करेंगे. इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों का स्कूलों में पारगमन और कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों का अगली कक्षा में सुचारू प्रमोशन भी सुनिश्चित किया जाएगा.

 

U-DISE में अनिवार्य एंट्री का निर्देश

यू-डाइस के ड्रॉप बॉक्स में दर्ज सभी बच्चों को संबंधित स्कूलों के रिकॉर्ड में जोड़ना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि कोई बच्चा सिस्टम से बाहर न रहे.

 

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही