Search

 
 
 

पलामूः ईंट से मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हुसैनाबाद नगर पंचायत के अमन-चैन मोहल्ला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुहल्ले के कुश कुमार सिंह (38) ने शनिवार की दोपहर अपनी पत्नी सरिता देवी (30 वर्ष) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत के अमन-चैन मोहल्ला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुहल्ले के कुश कुमार सिंह (38) ने शनिवार की दोपहर अपनी पत्नी सरिता देवी (30 वर्ष) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी.


बताया जा रहा है कि आरोपी पति पोकलेन चालक है. शुक्रवार की रात घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि कुश कुमार सिंह ने पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनिगर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 


आरोपी पति मूल रूप से हैदरनगर थाना क्षेत्र के राणाडीह (पचपोखरी) गांव का निवासी है. वग हुसैनाबाद में किराये के मकान में रह रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही