Search

 
 
 

पलामू: नए एसपी की सख्ती का असर, गाड़ी के काले शीशे पर पुलिस का एक्शन

पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में शहर में फोर व्हीलर वाहनों के शीशे पर लगे ब्लैक फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया.
 

Medininagar: पलामू जिले में नए पुलिस कप्तान के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में शहर में फोर व्हीलर वाहनों के शीशे पर लगे ब्लैक फिल्म के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान जिन वाहनों में अवैध रूप से ब्लैक फिल्म या गहरे शीशे लगे पाए गए, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. 

 

जांच के दौरान विभिन्न वाहन की भी तलाशी ली गई. उनके वाहन के शीशे पर लगे ब्लैक फिल्म को पुलिस ने मौके पर ही हटाया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी राजेश कुमार ने किया. उनके साथ शहर थाना प्रभारी, टीओपी प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज भी मौजूद रहकर कार्रवाई को अंजाम दिया.


 
पुलिस ने साफ किया है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही