Search

 
 
 

पलामू: ऊर्जा मित्र की गलती से आया गलत बिलिंग, DC ने लिया संज्ञान, 38 हजार रुपये घटाया

पाटन निवासी अविनाश कुमार गौतम के बिजली बिल विवाद मामले में अब बिल सुधार को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद जांच कर बिल में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त किया गया.
 

Medininagar: पाटन निवासी अविनाश कुमार गौतम के बिजली बिल विवाद मामले में अब बिल सुधार को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद जांच कर बिल में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त किया गया. मामले पर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भी संज्ञान लिया. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को उपभोक्ता के घर जाकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. मामले में जिम्मेवार ऊर्जा मित्र से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

 

डीसी के निर्देश पर डाल्टनगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार उपभोक्ता के पाटन थाना क्षेत्र के मेराल पहुंचे. उन्होंने बताया कि जांच करने पर मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा मित्र की गलती के कारण उपभोक्ता का बिजली बिल अधिक जारी हो गया था. प्रारंभिक जांच में त्रुटि की पुष्टि होने के बाद तुंरत सुधार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई.

 

जांच में सामने आया कि उपभोक्ता पर कुल 44 हजार रुपये का बकाया दर्शाया गया था, जिसे संशोधित कर वास्तविक देय राशि निर्धारित की गई. संशोधित राशि के रूप में उनके 38 हजार बिल में सुधार किए गए हैं. उन्हें अब मात्र 5700 हजार वास्तविक राशि के रूप में भरने होंगे. मामले में ऊर्जा मित्र की गलती सामने आने के बाद उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही