Search

 
 
 

पलामूः सड़क सुरक्षा चौपाल में ग्रामीणों को दी गई ट्रैफिक रुल्स की जानकारी

पलामू जिला परिवहन विभाग व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.
 

Medininagar : पलामू जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को जिला परिवहन विभाग व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर सड़क सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

 

चौपाल के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, काम चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व राइडिंग गियर के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया गया. साथ ही ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने व यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले खतरों के प्रति भी जागरूक किया गया. वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है.

 

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि सड़कों पर खुद को और दूसरों को सुरक्षिते रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. जब तक लोग स्वयं नियमों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है. पंकज लोचन ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन केवल चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है. विवेक वर्मा, मंजू चंद्रा, सौभाग्य सृजन, उपाध्याय सिंह, रविंद्र कुमार सिंह व उप मुखिया ने भी लोगों से नियमों क पालन करने की अपील की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही