Search

 
 
 

पलामू: JAP पुलिस जवान की चुनाव ड्यूटी के बीच मौत, ब्रेन हेमरेज बना कारण

हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी परशुराम कुमार सिंह (46 वर्ष) का निधन हो गया. वह JAP में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार असम में चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
 

Palamu: हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी परशुराम कुमार सिंह (46 वर्ष) का निधन हो गया. वह JAP में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार असम में चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और ब्रेन हेमरेज हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

 

परशुराम कुमार सिंह के बड़े भाई जयराम सिंह हुसैनाबाद में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. इधर गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने गहरा दुख जताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही