Medininagar: अक्षय तृतीया के अवसर पर थाना रोड स्थित सोना महल–द ज्वेलरी मॉल द्वारा 15 से 20 अप्रैल तक भव्य ज्वेलरी कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स, नवीनतम डिजाइनों और बेहतरीन कलेक्शन के साथ एक शानदार खरीदारी अनुभव प्रदान किया जा रहा है.
कार्निवल की सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों को मात्र 4.99% के न्यूनतम मेकिंग चार्ज पर उत्कृष्ट आभूषण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो बाजार में एक अनूठी पहल मानी जा रही है.
इसके अलावा 50 हजार या उससे अधिक की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को 10 ग्राम चांदी का सिक्का मुफ्त दिया जा रहा है. इस विशेष ऑफर से ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
कार्निवल में राजकोट, मुंबई, कोलकाता और दुबई सहित देश-विदेश के प्रमुख शहरों से आए आकर्षक और लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी प्रदर्शित की गई है, जिससे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विविधता और आधुनिकता का बेहतरीन विकल्प मिल रहा है.
संस्थान के संचालक धनंजय सोनी व संतोष सोनी ने कहा कि उनके विश्वास और सहयोग के कारण ही सोना महल आज इस मुकाम पर पहुंचा है. उन्होंने सभी ग्राहकों से इस ज्वेलरी कार्निवल में शामिल होकर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

