Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : कुसड़ी हत्याकांड का खुलासा, अंधविश्वास में दो भाइयों ने की थी हत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के चलते हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के चलते हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में महेशी भुइयां का पुत्र रविंद्र भुइयां (30 वर्ष) और प्रमोद भुइयां (26 वर्ष) शामिल हैं.

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि पूजा कराने के शक और डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस के अनुसार इसी वजह से आरोपितों ने गांव में रहने वाले एक ही परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

बताया गया कि रविंद्र भुइयां को पांकी थाना क्षेत्र के ही कसमार गांव से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रमोद भुइयां की गिरफ्तारी अलग स्थान से की गई. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

 

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अंधविश्वास ही मुख्य कारण पाया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही