Search

पलामू: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Palamu: पलामू के हैदरनगर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 34 वर्षीय मजदूर नन्हू राम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना हैदरनगर बाजार रेलवे क्रॉसिंग और हाई स्कूल क्रॉसिंग के बीच की बताई जा रही है.
 
मृतक की पहचान मेदिनीनगर के बारालोटा निवासी नन्हू राम के रूप में हुई है. वह हैदरनगर में स्थित एक होटल में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि वह देर रात शौच के लिए निकला था. इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है.

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही