Search

 
 
 

पलामूः सरेंडर करने वाले नक्सलियों को अंबेडकर आवास योजना से जोड़ें- डीसी

डीसी ने सामान्य शाखा प्रभारी को आत्मसमर्पित नक्सलियों का बीमा कराने, उनके बच्चे की शिक्षा में सहयोग करने व कानूनी लड़ाई में सहायता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
 

बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश 

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने प्रत्यर्पण व पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले जिले के नक्सलियों को सरकारी सुविधा प्रदान करने के लिए मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. उन्होंने सामान्य शाखा प्रभारी रश्मि रंजन से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की जानकारी ली. बताया गया कि आत्मसमर्पण करने वाले 8 नक्सलियों को शेष देय राशि दी जानी है. 3 नक्सलियों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है. इसपर डीसी ने शेष पांच नक्सलियों को भी आवास के लिए 4 डिसमिल ज़मीन देने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए उन्हें आवास उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना से जोड़ें.

डीसी ने सामान्य शाखा प्रभारी को आत्मसमर्पित नक्सलियों का बीमा कराने, उनके बच्चे की शिक्षा में सहयोग करने व कानूनी लड़ाई में सहायता करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीडीसी को आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना से भी जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता, प्रोबेशनर आईएएस, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विशेष शाखा के डीएसपी, लोक अभियोजक समेत अन्य उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही