Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू :  ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र स्थित बिसफुटा पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान हमीदगंज कंदाखाड़ मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय रामानंद तिवारी के रूप में हुई है. यह घटना बिसफुटा पुल के समीप की बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Palamu : शहर थाना क्षेत्र स्थित बिसफुटा पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान हमीदगंज कंदाखाड़ मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय रामानंद तिवारी के रूप में हुई है. यह घटना बिसफुटा पुल के समीप की बताई जा रही है.

 

 
जानकारी के अनुसार,  स्थानीय  लोगों  ने सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा. शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस व प्रशासन को दी.

 

सूचना मिलते ही डाल्टनगंज आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही