Search

 
 
 

पलामू :  विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर सूठा गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है, जिसने 2021 में चैनपुर निवासी सूरज कुमार ठाकुर से प्रेम विवाह किया था.
 

Palamu :  पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर सूठा गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है, जिसने 2021 में चैनपुर निवासी सूरज कुमार ठाकुर से प्रेम विवाह किया था.

 

मिली जानकारी के अनुसार, रूपा ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था. आनन-फानन में परिजन उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसे तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

 

रूपा की मां तेतरी देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. उसके साथ मारपीट भी किया जाता था. इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया.

 

तेतरी देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने रूपा के ससुर सत्यनारायण चौधरी, सास सरिता देवी, पति सूरज कुमार ठाकुर, देवर चंद्रशेखर कुमार और रिश्ते में ममेरी बहन गोतनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही