Search

 
 
 

पलामू : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटकता मिला शव

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान आलोक रंजन की पत्नी चिंता देवी (29 वर्ष) के रूप में हुई है. महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
 
  • जांच में जुटी पुलिस

Palamu :  जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित लोहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान आलोक रंजन की पत्नी चिंता देवी (29 वर्ष) के रूप में हुई है. महिला का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर फंदे से लटका मिला. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को महिला का पति आलोक रंजन अपनी मां को लेकर पड़वा गांव एक शादी समारोह में गया था. वह जब रात को घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया.

 

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. इसके बाद घटना की जानकारी लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में बंद घर का दरवाजा खोल गया.

 

जब अंदर जाकर देखा गया तो चिंता देवी का शव फंदे से लटकाता हुआ मिला. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. 

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही