Search

 
 
 

पलामू : इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज गोदाम में भीषण आग, दमकल टीम बुझाने में जुटी

Palamu: मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के समीप एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
 

Palamu: मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के समीप एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, गोदाम से पहले धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

 

गोदाम में रखे इलेक्ट्रिक सामान और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गयी. दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे रहे. खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास जारी था.

 

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि गोदाम में रखे लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. आसपास के लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है. आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही