Search

 
 
 

पलामू सांसद वीडी राम ने लोस में उठाया में बंद रेलवे फाटकों का मुद्दा

सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इन सभी स्थानों पर ब्रिज या अंडरपास का निर्माण जल्द कराया जाए. ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.
 
सांसद वीडी राम.

Medininagar : पलामू के सांसद वीडी राम ने लोकसभा में शून्य काल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में बंद किए गए रेलवे फाटक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि इन रेलवे फाटकों के बंद होने से कई गांव दो हिस्सों में बंट गए हैं. इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

सांसद ने कहा कि इन स्थानों पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (अंडरपास), अंडर ब्रिज या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए. ताकि आम जनता को राहत मिल सके. उन्होंने जिन स्थानों का मुद्दा उठाया उनमें गढ़वा रोड-गढ़वा खंड के सोनपुरवा, नगर उटारी-विढमगंज खंड के अहिरपुरवा, बुढ़वापीपर-चियांकी-डालटनगंज खंड, केचकी-चियांकी खंड के बखारी, मोहम्मदगंज-कोसियारा सेक्शन के लहर बंजारी उटारी रोड, कजरात नवाडीह, बेगमपुर-मुहम्मदगंज सेक्शन के सतबहिनी व मोहम्मदगंज स्टेशन के बीच का क्षेत्र, हैदरनगर व जपला शामिल हैं.

 

 

सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इन सभी स्थानों पर ब्रिज या अंडरपास का निर्माण जल्द कराया जाए. ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही