Search

 
 
 

पलामूः लेस्लीगंज में सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही बाइक और मोपेड के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक सवार की मौत हो गई.जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Medininagar : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद में गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल हो गए. घटना शाम करीब 7:15 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही बाइक और मोपेड के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक सवार की मौत हो गई.जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 


सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. फिलहाल, मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही