Search

 
 
 

पलामू: चाची को बचाने में भतीजे को लगी गोली, पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 6 पर FIR

सतबरवा थाना क्षेत्र के पुराना बस पड़ाव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल रोहित सिंह को कमर के नीचे गोली लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर किया गया.
 

Medininagar : सतबरवा थाना क्षेत्र के पुराना बस पड़ाव में देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया. घायल रोहित सिंह को कमर के नीचे गोली लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर किया गया.

 

रीता देवी की शिकायत पर विनय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय बिहारी सिंह की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके गोतिया के विनय सिंह समेत छह लोग अचानक उनके घर में घुस आए और विवाद करने लगे. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. इसी दौरान आरोप है कि विनय सिंह ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी.

 

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. रीता देवी को बचाने के लिए आगे आए उनके भतीजे रोहित सिंह को गोली लग गई.

 

गोली उसकी कमर के नीचे लगी और शरीर को पार कर गई. परिजन उसे तत्काल नवजीवन अस्पताल, तुम्बागाड़ा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

 

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही