Search

 
 
 

पलामू : नाबालिग लड़की की आत्महत्या मामले में नया मोड़, युवक पर धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में नाबालिग लड़की (17 वर्षीय) की आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 

Medninagar :  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया गांव में नाबालिग लड़की (17 वर्षीय) की आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है. इस मामले में मृतका के परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है और उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

 

परिजनों के अनुसार, पड़वा थाना के मानआहर गांव निवासी हृदय पासवान के बेटे टुनटुन पासवान ने घटना के दिन नाबालिग लड़की को फोन कर दोनों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी.

 

आरोप है कि इस धमकी के बाद लड़की मानसिक रूप से तनाव में आ गई और  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस घटनास्थल का भी जायजा ले रही है, ताकि वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके.

 

गौरतलब है कि लड़की कुछ दिन पहले ही अपने फुआ के घर मुंदरिया गांव आई हुई थी. टुनटुन यादव से बातचीत के बाद वह काफी रो रही थी. आत्महत्या के बाद परिजन शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार के लिए मानआहार गांव ले जा रहे थे.

 

लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाई और दाह संस्कार रोककर शव को अपने कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा.

 

इधर मृतका के पिता के अस्पताल चौकी में दिए गए फर्द बयान के आधार पर लेस्लीगंज थाना में आरोपी टुनटुन पासवान के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही