Search

 
 
 

Palamu News : पांकी में पीएनबी बैंक से एक लाख की लूट, पिस्टल के बल पर वारदात

पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में गुरुवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर पिस्टल तानकर केंद्र में रखे लगभग एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए.
 

Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में गुरुवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर पिस्टल तानकर केंद्र में रखे लगभग एक लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पांकी-मेदिनीनगर मुख्य सड़क पर स्थित तेतराई के पीएनबी सीएसपी में दोपहर के समय बाइक से पहुंचे अपराधी अंदर घुसे और संचालक को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर नकदी अपने साथ ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

 

घटना की पूरी वारदात सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.सीएसपी संचालक ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही