Search

 
 
 

Palamu News : सहायक आचार्यों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 123 शिक्षक ले रहे भाग

Medininagar : जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम CM SOE केजी गर्ल्स स्कूल में किया गया. प्रशिक्षण में जिले के 123 नवनियुक्त सहायक आचार्य भाग ले रहे हैं.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : जिले में नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम CM SOE केजी गर्ल्स स्कूल में किया गया. प्रशिक्षण में जिले के 123 नवनियुक्त सहायक आचार्य भाग ले रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े...

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मेदिनीनगर की प्राचार्या अमृता सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह, संसाधन व्यक्ति श्याम लाल उरांव व देवेंद्र मिंज, सीएम एसओई केजी गर्ल्स के प्रभारी प्राचार्य आशीष दुबे, संकाय सदस्य मो. शाहिद अनवर समेत अन्य संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्या अमृता सिंह ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें.

 

प्रभारी प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र सिंह ने आदर्श शिक्षक की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होता है. उन्होंने शिक्षकों से नवाचार, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

 

रिसोर्स पर्सन श्याम लाल उरांव ने प्रतिभागियों को एनपीएसटी और एनएमएम के विभिन्न आयामों की जानकारी दी. वहीं देवेंद्र मिंज ने जे-गुरुजी और ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन शैक्षणिक प्रबंधन व विद्यालयी कार्यों के डिजिटलीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया.

 

प्रशिक्षण के दौरान आगामी 10 दिनों तक शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, शिक्षक दक्षताओं, डिजिटल शैक्षिक संसाधनों, प्रभावी कक्षा प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण से जुड़े


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही