Search

 
 
 

Palamu News : जितिया विसर्जन के दौरान आहर में डूबा 13 वर्षीय बच्चा, मौत से पसरा मातम

Palamu News : मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव की महिलाएं जितिया पर्व के समापन और विसर्जन के लिए गुलहारिया आहर पहुंची थीं. विसर्जन के बाद महिलाएं स्थानीय देवी माई के दर्शन के लिए आगे बढ़ गईं. इसी दौरान राकेश की मां को पता चला कि उनका बेटा उनके साथ नहीं है और वह आहर के पास ही रह गया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Palamu News : छतरपुर थाना क्षेत्र के खटिन गांव में रविवार सुबह जितिया पर्व के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. गुलहारिया आहर में डूबने से 13 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई. मृतक की पहचान उपेंद्र गुप्ता के पुत्र के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव की महिलाएं जितिया पर्व के समापन और विसर्जन के लिए गुलहारिया आहर पहुंची थीं. विसर्जन के बाद महिलाएं स्थानीय देवी माई के दर्शन के लिए आगे बढ़ गईं. इसी दौरान राकेश की मां को पता चला कि उनका बेटा उनके साथ नहीं है और वह आहर के पास ही रह गया है.

 

इसके बाद परिजन और ग्रामीण वापस आहर के पास पहुंचे और राकेश की तलाश शुरू की. आहर में डूबने की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन की. काफी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को आहर से बाहर निकाला गया.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जितिया पर्व के दिन हुए इस हादसे के बाद मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही