Search

 
 
 

Palamu News : मेदिनीनगर में 1776 लीटर नकली धारा रिफाइन तेल जब्त

पुलिस ने मेदिनीनगर के बैरिया बाजार स्थित एक थोक दुकान में छापेमारी कर नकली धारा रिफाइन तेल की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने करीब 2.66 लाख रुपये मूल्य का 1776 लीटर तेल जब्त किया है.
 
नकली रिफाइन तेल जब्त करती पुलिस.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने बैरिया बाजार स्थित एक थोक दुकान में छापेमारी कर नकली धारा रिफाइन तेल की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने करीब 2.66 लाख रुपये मूल्य का 1776 लीटर तेल जब्त किया है.

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को की गई कार्रवाई में 138 पेटियों में पैक आधा लीटर और एक लीटर के पाउच बरामद किए गए. यह मामला बैरिया बाजार स्थित डालटनगंज ट्रेडर्स से जुड़ा है. पुलिस जब्त तेल के स्रोत,इसकी आपूर्ति श्रृंखला व इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेल के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खाद्य सामग्री के नकली कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही