जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यात्री बस के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पड़वा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-139 पर पुलिस ने बस को रोककर तलाशी ली. इस दौरान बस की डिक्की से फल की पेटियों में रखी 24 पेटी शराब बरामद हुई.
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पूछताछ में ड्राइवर और कंडक्टर ने बताया कि बस स्टैंड में एक व्यक्ति ऑटो से आया था और फल की पेटियां बिहार ले जाने के लिए दी थीं. इसके एवज में उसने दोनों को एक हजार रुपये दिए थे.
पुलिस के अनुसार, ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका संदिग्ध है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी लागू है.

