Search

 
 
 

Palamu News : पलामू के रेलहा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर हमला मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

Palamu News : बवाल की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. विश्रामपुर एसडीपीओ भी भी पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Medininagar News : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा के बाद सोमवार शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. उग्र भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया था. लाठी-डंडों से भी हमला किया था. जिसमें कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए थे. पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस मामले में एसपी के निर्देश पर विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी, रोहित कुमार चौधरी, कंचन कुमार चौधरी, विकास चौधरी, धर्मदेव चौधरी, बिनोद चौधरी और विजय कुमार चौधरी शामिल हैं. सभी रक्साहा गांव के रहने वाले हैं.

 

पुलिस के अनुसार, बवाल की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. विश्रामपुर एसडीपीओ भी भी पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की. इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्व लोगों को पुलिस के खिलाफ उकसाने लगे. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया. अंत में हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही