Medininagar News : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर से सटे जोड़ गांव के समीप फोरलेन सड़क पर बुधवार को भीषण हादसा हुआ. इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के छोटकी पालहे गांव निवासी खुसदिल शुक्ला के रूप में हुई है. वह पूर्व सैनिक बृजेश शुक्ला के पुत्र थे.
इसे भी पढ़ें
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने हादसे की सूचना सदर थाना को दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज भेज दिया. बाइक कैसे पलटी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. जवान बेटे की मौत की खबर से पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

