Search

 
 
 

Palamu News: पुलिस जवान गोलीकांड के आरोपी ने दबिश के बाद कोर्ट में किया सरेंडर

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ में बीते दिनों हुए गोलीकांड मामले में आरोपी ऋषभ सिंह ने व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. आरोपी लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवईया गांव निवासी व अपग्रेड स्कूल का क्लर्क है.
 

Palamu :  जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ में बीते दिनों हुए गोलीकांड मामले में आरोपी ऋषभ सिंह ने व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. आरोपी लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवईया गांव निवासी व अपग्रेड स्कूल का क्लर्क है.

 

 

जानाकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी में पुलिस जवान पवन सिंह घायल हो गए थे. घटना के बाद उनके फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया था.इसके बाद  सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी लालजी, सदर थाना  और चैनपुर थाना की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. 

 


पुलिस की लगातार कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण आरोपी ऋषभ सिंह को अंततः  न्यायालय में आत्मसमर्पण करना पड़ा. घायल पुलिस जवान पवन सिंह का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

इस संबंध में पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, जिसका प्रतिफल रहा कि उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही