Search

 
 
 

Palamu News : हथकड़ी के साथ फरार आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Palamu News : जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी के मामले में हुसैनाबाद पुलिस ने 1 अक्टूबर को रितेश को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना के हाजत में रखा गया था. बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे रितेश ने पेट दर्द होने की बात कही. उसे हाजत से बाहर निकाला गया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Palamu News : जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से फरार हुए चोरी के आरोपी रितेश कुमार ने एक हफ्ते बाद मेदिनीनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी के मामले में हुसैनाबाद पुलिस ने 1 अक्टूबर को रितेश को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना के हाजत में रखा गया था. बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे रितेश ने पेट दर्द होने की बात कही. उसे हाजत से बाहर निकाला गया. 

 

चौकीदार उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसने चौकीदारों को धक्का देकर रस्सी व हथकड़ी समेत फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए चौकीदारों ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके. घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई.

 

पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच रितेश कुमार सिंह ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को मेदिनीनगर कोर्ट में सरेंडर किया. आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही