Search

 
 
 

Palamu News : आजसू ने सरकार का पुतला फूंका, पुतले का एक हाथ छीन ले गई पुलिस

Medininagar News : आजसू कार्यकर्ताओं ने छहमुहान चौक पर प्रदर्शन किया. राज्य सरकार का पुतला दहन भी किया. ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रदर्शन कर रहे आजसू कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतले का एक हाथ लेकर वहां से चले गए.
 
आजसू कार्यकर्ताओं व पुलिस में पुतले की छीना-झपटी.

Medininagar News : जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के विरोध में आजसू ने बुधवार की शाम छहमुहान चौक पर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान पुलिस व आजसू कार्यकर्ताओं के बीच पुतले की छीना-झपटी भी हुई. ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रदर्शन कर रहे आजसू कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतले का एक हाथ लेकर वहां से चले गए. इसके बाद आजसू कार्यकर्ताओं ने बचे हुए पुतले को फूंक दिया.

 

इसे भी पढ़ें


आजसू नेताओं ने जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. अभ्यर्थियों की मांगों का समाधान करने की मांग की. कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था. छहमुहान चौक पर शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. 

 

आजसू नेताओं ने मांग की कि अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. कहा कि छात्र-युवाओं के अधिकार और भविष्य के सवाल पर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा.


मौके पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज, मंजीत मेहता,जिला महासचिव एनके तिवारी, अधिवक्ता संघ के नरेंद्र पांडेय, संगठन सचिव शिवशंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, प्रवीण पाण्डेय, संजीव तिवारी, पाटन‌ प्रखंड अध्यक्ष सतीश दुबे, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष साजिद, हिमांशु सिंह, अक्षत सिंह, अभिषेक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही