Search

 
 
 

Palamu News: पलामू जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर DC का आदेश

Palamu News: मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत एहतियाती कदम उठाया है. जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को पलामू जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. यह आदेश केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा.
 
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

Palamu News: पलामू जिले में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 अक्टूबर (गुरुवार) को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया. उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है.


इसे भी पढ़ें:

 

पलामू जिला प्रशासन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने ‘अर्नब साइक्लोन’ के प्रभाव से पलामू जिले में 29 अक्टूबर को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

 

KG से 12वीं तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत एहतियाती कदम उठाया है. जारी आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को पलामू जिले में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. यह आदेश केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

भारी बारिश के दौरान जलजमाव, सड़क पर फिसलन और वज्रपात जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है. जिले के सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा. जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही