Search

 
 
 

Palamu News : हाईवे पर युवक के साथ मारपीट का आरोप, सदर थाने में शिकायत दर्ज

सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर बीती रात हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल की पहचान मनीष पांडेय के रूप में हुई है.परिजन उसे लेकर इलाज कराने MMCH ले गये.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के जोड़ हाईवे पर बीती रात हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल की पहचान मनीष पांडेय के रूप में हुई है.परिजन उसे लेकर इलाज कराने MMCH ले गये.घटना के संबंध में मनीष पांडेय ने सदर थाना में आवेदन देकर गांव के ही मोहित तिवारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

 

आवेदन के अनुसार घटना से पहले मोहित तिवारी, ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह ने उसे कॉल कर जोड़ स्थित हाईवे पर बुलाया था.वहां बातचीत के दौरान मोहित तिवारी ने अचानक पीछे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.पीड़ित के अनुसार इसके बाद भी आरोपियों ने उस पर लात घुसे बरसाए.

 

Uploaded Image

 

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के समय ऋषिकेश सिंह और अनिल सिंह भी मौके पर मौजूद थे.जब वह उठकर अपने घर की ओर जाने लगा तो दोबारा आरोपियों ने उसका पीछा किया. मनीष पांडेय के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गया था.

 

करीब 11 बजे उसे होश आया, जिसके बाद वह किसी तरह अपनी बाइक से घर जाने गया.बुधवार सुबह उसने सदर थाना पहुंचकर मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही