Search

 
 
 

Palamu News : अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम कर्मियों व दुकानदारों में नोकझोंक

Palamu News : सामान जब्त किए जाने के बाद दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इसे लेकर नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
 
अतिक्रमण हटाओ अभियान

Palamu News : स्टेशन रोड में शनिवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.निगम की टीम ने सड़क और रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया.

 

सामान जब्त किए जाने के बाद दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इसे लेकर नगर निगम के कर्मचारियों और स्थानीय दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कुछ देर के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

 

हालांकि बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया. निगम की टीम ने दुकानदारों को सड़क और आवागमन के रास्ते पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी. निगम अधिकारियों के अनुसार सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के कारण अभियान चलाया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही