Search

 
 
 

Palamu News: दवा व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर RLA से मिले संगठन के पदाधिकारी

Palamu News: अनुज्ञप्ति पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में सकारात्मक सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया. वरिष्ठ सदस्य सतीश तिवारी ने कहा कि इस तरह की मुलाकातों से प्रशासन और दवा व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम होता है.
 
दवा व्यवसायियों ने RLA से की मुलाकात

Palamu News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में अनुज्ञप्ति पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दवा व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. संगठन की ओर से अनुज्ञप्ति, दवा व्यवसाय से संबंधित प्रक्रियाओं और व्यवसायियों को आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया गया. 


इसे भी पढ़ें:

 

इस दौरान प्रदेश सचिव रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि दवा व्यवसायी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. वे आम लोगों तक आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि संगठन नियमों का पालन करते हुए दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा.

 

अनुज्ञप्ति पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में सकारात्मक सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया. वरिष्ठ सदस्य सतीश तिवारी ने कहा कि इस तरह की मुलाकातों से प्रशासन और दवा व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास कायम होता है.

 

मौके पर रमेश कुमार शुक्ला, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सतीश तिवारी, रवीश तिवारी, रमाकांत तिवारी, विकास उपाध्याय, अरविंद अग्रवाल, गौरी शंकर मिश्रा, राम राज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही