Palamu Newas : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से मां बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है.घटना ग्राम शाही और डाली के बीच नर्सरी जंगल के पास करीब दोपहर 12:00 बजे की है.
जानकारी के अनुसार भिखही की ओर से मां-बेटी पैदल जा रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने की कोशिश की.मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद भिखही गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया.पकड़े गए युवक की पहचान सोहदाग़ निवासी इंतयाज अंसारी के रूप में हुई है.
ग्रामीणों ने युवक को भिखही गांव लाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक तथा उसकी बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले आई. घटना में शामिल दो अन्य युवकों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि युवक को पुलिस थाना लेकर आई है. फिलहाल मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

